Sunday, August 20, 2017

मै न होता तो क्या होता

हनुमानजी ने प्रभु श्रीराम से कहा कि मैने लंका जाकर विभीषण का घर जब तक नही देखा, तब तक मुझे लगता था कि लंका मे भला संत कहां मिलेंगे ! प्रभू, मै तो समझता था कि संत सिर्फ भारत मे ही होते हैं, लेकिन जब मै लंका मे सीताजी को नही ढूंढ सका और जब विभीषण ने उपाय बताया तो मैंने सोचा कि जिन्हें मै प्रयत्न करके नही ढूंढ सका, उनका पता तो इन लंका वाले संत ने ही बता दिया, शायद प्रभु ने यही दिखाने के लिए भेजा था कि इस दृश्य को भी देख लो !

अशोक वाटिका में जिस समय रावण क्रोध में भरकर तलवार लेकर माँ को मारने के लिए दौड़ा, तब मुझे लगा कि इसकी तलवार छीन कर इसका सिर काट लेना चाहिये, किन्तु अगले ही क्षण मैंने देखा कि मंदोदरी ने रावण का हाथ पकड़ लिया, यह देखकर मैं गदगद् हो गया ! ओह प्रभू आपने कैसी शिक्षा दी, यदि मैं कूद पड़ता तो मुझे भ्रम हो जाता कि यदि मै न होता तो क्या होता ?

बहुधा व्यक्ति को ऐसा ही भ्रम हो जाता है, मुझे भी लगता कि यदि मै न होता तो सीताजी को कौन बचाता ? पर आप आपने उन्हें बचाया ही नही, बल्कि बचाने का काम रावण की पत्नी को ही सौंप दिया, जिसको इस बात की प्रसन्नता होनी चाहिए कि सीता मरे तो मेरा भय दूर हो, तब मै समझ गया कि आप जिससे जो कार्य लेना चाहते हैं, वह उसी से लेते हैं, किसी का कोई महत्व नहीं है !

आगे चलकर जब त्रिजटा ने कहा कि लंका में बंदर आया हुआ है और वह लंका जलायेगा तो मै बड़ी चिंता मे पड़ गया कि प्रभु ने तो लंका जलाने के लिए कहा ही नही है और त्रिजटा कह रही है तो मै क्या करुं ? पर जब रावण के सैनिक तलवार लेकर मुझे मारने के लिये दौड़े तो मैंने अपने को बचाने की तनिक भी चेष्टा नहीं की, और जब विभीषण ने आकर कहा कि दूत को मारना अनीति है, तो मै समझ गया कि मुझे बचाने के लिये प्रभु ने यह उपाय कर दिया !

आश्चर्य की पराकाष्ठा तो तब हुई, जब रावण ने कहा कि बंदर को मारा नही जायेगा पर पूंछ मे कपड़ा लपेट कर घी डालकर आग लगाई जाये तो मैं गदगद् हो गया कि उस लंका वाली संत त्रिजटा की ही बात सच थी, वरना लंका को जलाने के लिए मै कहां से घी, तेल, कपड़ा लाता और कहां आग ढूंढता, पर वह प्रबन्ध भी आपने रावण से करा दिया, जब आप रावण से भी अपना काम करा लेते हैं तो मुझसे करा लेने में आश्चर्य की क्या बात है !

*इसलिये याद रखें, कि संसार मे जो कुछ भी हो रहा है वह सब ईश्वरीय विधान है, हम और आप तो केवल निमित्त मात्र हैं, इसीलिये कभी भी ये भ्रम न पालें कि मै न होता तो क्या होता...!!*

🌷🌷🌺  🌺🌷🌷

Monday, August 14, 2017

What to do, if mobile is stolen?

What to do, if mobile is stolen?

Friday, July 28, 2017

Stress less life

एक बुजुर्ग आदमी के सिर पर 8 बाल थे

वो नाई की दुकान गया

नाई ने गुस्से से पूछा
                          गिनू की काटू?

बूढ़े ने हँस कर कहा -
                             रंग दो!!

जीवन आनंद के लिए है चाहे जो हो बस मुस्कुराते रहो !!

यदि आप चिंतित हो

तो खुद को थोड़ा आराम दो,

कुछ

आइसक्रीम
चाकलेट
केक  लो

क्यों ??

क्योंकि

STRESSED (चिंता)  का उल्टा होता है
DESSERTS!!!  (मीठा)

अंग्रेजी वर्ण हमें सिखाते हैं...

A B C

Avoid Boring Company
मायूस संगत से दूरी

D E F

Don't Entertain Fools
मूर्खों पर समय व्यर्थ मत करो

G H I

Go For High Ideas
उँचे विचार रखो

J K L M

Just Keep a friend like Me..
मेरे जैसा मित्र रखो

N O P

Never Overlook the Poor n Suffering
गरीब व पीडित को कभी अनदेखा मत करो

Q R S

Quit Reacting to Silly tales..
मूर्खों को प्रतिक्रिया मत दो

T U V

Tune Urself for ur Victory
खुद की जीत सुनिश्चित करो

W X Y Z

We Xpect You to Zoom ahead in life
हम आपसे जीवन मे आगे देखने की आशा करते हैं

यदि आपने चाँद को देखा तो आपने ईश्वर की सुन्दरता देखी...
यदि आपने सूर्य को देखा तो आपने ईश्वर का बल देखा

और

यदि आपने आइना देखा तो आपने ईश्वर की सबसे सुंदर रचना देखी।

इसलिए स्वयं पर विश्वास रखो

जीवन में हमारा उद्देश्य होना चाहिए
9 8 7 6 5 4 3 2 1 0

9 - गिलास पानी
8- घंटे नींद
7- यात्रायें परिवार के साथ
6- अंकों की आय
5- दिन हफ्ते में काम
4- चका वाहन
3- बेडरूम वाला फ्लेट
2- अच्छे बच्चे
1- दिलबर
0- चिंता..!!


पढ़  कर  भूलना मत.... ये सिर्फ MSG नहीँ  एक सीख है !! 
😊😊😊😊😊😊😊😊😊