Showing posts with label Corona. Show all posts
Showing posts with label Corona. Show all posts

Tuesday, March 24, 2020

An example from Mahabharata to cope with corona

महाभारत युद्ध में अपने पिता द्रोणाचार्य के धोखे से मारे जाने पर अश्वत्थामा बहुत क्रोधित हो गये।

उन्होंने पांडव सेना पर एक बहुत ही भयानक अस्त्र "नारायण अस्त्र" छोड़ दिया।

इसका कोई भी प्रतिकार नहीं कर सकता था।यह जिन लोगों के हाथ में हथियार हो और लड़ने के लिए कोशिश करता दिखे उस पर अग्नि बरसाता था और तुरंत नष्ट कर देता था।

भगवान श्रीकृष्ण जी ने सेना को अपने अपने अस्त्र शस्त्र  छोड़ कर, चुपचाप हाथ जोड़कर खड़े रहने का आदेश दिया। और कहा मन में युद्ध करने का विचार भी न लाएं, यह उन्हें भी पहचान कर नष्ट कर देता है।

नारायण अस्त्र धीरे धीरे  अपना समय समाप्त होने पर शांत हो गया।

इस तरह पांडव सेना की रक्षा हो गयी।

इस कथा प्रसंग का औचित्य समझें?

हर जगह लड़ाई सफल नहीं होती।प्रकृति के प्रकोप से बचने के लिए हमें भी कुछ समय के लिए सारे काम छोड़ कर, चुपचाप हाथ जोड़कर, मन में सुविचार रख कर एक जगह ठहर जाना चाहिए। तभी हम इसके कहर से बचे रह पाएंगे।

कोरोना भी अपनी समयावधि पूरी करके शांत हो जाएगा।

भगवान श्रीकृष्ण जी का बताया हुआ उपाय है, यह व्यर्थ नहीं जाएगा ।
🙏

अत: आज प्रधानमन्त्री द्वारा लगाये गये २१ दिन के लॉकडाउन का पालन हम सभी भारतीय की आवश्यकता हीं नहीं अपितु कर्तव्य है।

प्रधानन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का यह संदेश कोरोना से मुक्ति के लिए जन युद्ध की तरह है जिसे २१ दिनों के "नैसर्गिक सत्याग्रह" के द्वारा  लड़ा जाना है। 
हम अवश्य जीतेंगे।

को - कोई
रो- रोड पर
ना- ना निकले

महामारी-नाश के लिये

नमस्कार मित्रों |
आज मैं आप सब के समक्ष एक बात कहना चाहता हूँ| यह बात तो किसी से भी छिपी हुई नहीं है कि आज पूरे विश्व समेत हमारा देश भी Corona (COVID-19) virus के आतंक को झेल रहा है| यूँ तो कई लोग सोशल नेटवर्किंग साइट पर इस महामारी का इलाज बता रहे हैं परंतु इस बीमारी का कोई पुख्ता इलाज अब तक नहीं मिल पाया है | स्वच्छता और  कुछ सावधानियां बरतकर हम इसे फैलने से रोक सकते हैं |
दोस्तों, अगर थोड़ा अलग सोचते हैं| जरा सोचिए मित्रों, अगर एक virus जिसे हम अपने आखों से देख नहीं पाते हैं, और वो हमे मार सकता है, तो क्या वो ईश्वर जिसे भी हम अपने आखों से नहीं देख पाते हैं, वो हमे बचा नहीं सकते हैं?
बिल्कुल बचा सकते हैं दोस्तों, क्यूँकी जहां हम इंसानों की सोच, पहुंच और टेक्नोलॉजी खत्म होती है वहां से ईश्वरीय शक्ति प्रारंभ होती है |
दोस्तों सनातन धर्म में इंसानो की हर समस्याओं का समाधान बताया गया है | आज मैं उसी समाधान को आप सबों के समक्ष रखने आया हूँ |
कल यानी कि दिनांक 25 मार्च 2020 से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रही है | नवरात्रि माँ भगवती की उपासना का विशेष पर्व है और श्री दुर्गा सप्तशती माँ का अत्यंत प्रिय ग्रंथ है| श्री दुर्गा सप्तशती मे माँ ने महर्षि मार्कण्डेय के माध्यम से अपने भक्तों की हर समस्या का समाधान बताया है |
श्री दुर्गा सप्तशती मे माँ विश्वव्यापी महामारी को दूर करने के लिए एक महामंत्र बताया है, जो कि नीचे के फोटो मे आप देख सकते हैं |
तो दोस्तों इस नवरात्रि हम सब मिल कर इस महामंत्र से माँ की उपासना कर उनसे प्रार्थना करेंगे कि इस महामारी से हमारे देश और पूरे विश्व की रक्षा करें| आपको बस इतना करना होगा कि आने वाले 9 दिनों तक माँ के इस मंत्र का यथाशक्ति पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ जप करना होगा और प्रार्थना करनी होगी |
इस मैसेज को आगे भी फॉरवर्ड करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस कड़ी मे शामिल हो सके |

अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें |
भारत सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करे और यथासम्भव घर में ही रहें |

जय माता दी!

contact in emergency - Hazaribagh

Sunday, March 22, 2020

Sunday, March 15, 2020

Tuesday, March 10, 2020

Thursday, March 5, 2020

corona will also be covered in health insurance - LIC

By - Ajit, insurance advisor, LIC, 
जिला मंत्री, विश्व हिन्दू परिषद
Mob - +91 99345 16234