Wednesday, December 27, 2017

Dark and cold

बहुत लाजवाब पोस्ट.
😇😇😇😇

एक दिन कॉलेज में प्रोफेसर ने विद्यर्थियों से पूछा कि इस संसार में जो कुछ भी है उसे भगवान ने ही बनाया है न?

सभी ने कहा, “हां भगवान ने ही बनाया है।“

प्रोफेसर ने कहा कि इसका मतलब ये हुआ कि बुराई भी भगवान की बनाई चीज़ ही है।

प्रोफेसर ने इतना कहा तो एक विद्यार्थी उठ खड़ा हुआ और उसने कहा कि इतनी जल्दी इस निष्कर्ष पर मत पहुंचिए सर।

प्रोफेसर ने कहा, क्यों? अभी तो सबने कहा है कि सबकुछ भगवान का ही बनाया हुआ है फिर तुम ऐसा क्यों कह रहे हो?

विद्यार्थी ने कहा कि सर, मैं आपसे छोटे-छोटे दो सवाल पूछूंगा। फिर उसके बाद आपकी बात भी मान लूंगा।

प्रोफेसर ने कहा, "तुम संजय सिन्हा की तरह सवाल पर सवाल करते हो। खैर पूछो।"

विद्यार्थी ने पूछा , "सर क्या दुनिया में ठंड का कोई वजूद है?"

प्रोफेसर ने कहा, बिल्कुल है। सौ फीसदी है। हम ठंड को महसूस करते हैं।

विद्यार्थी ने कहा, "नहीं सर, ठंड कुछ है ही नहीं। ये असल में गर्मी की अनुपस्थिति का अहसास भर है। जहां गर्मी नहीं होती, वहां हम ठंड को महसूस करते हैं।"

प्रोफेसर चुप रहे।

विद्यार्थी ने फिर पूछा, "सर क्या अंधेरे का कोई अस्तित्व है?"

प्रोफेसर ने कहा, "बिल्कुल है। रात को अंधेरा होता है।"

विद्यार्थी ने कहा, "नहीं सर। अंधेरा कुछ होता ही नहीं। ये तो जहां रोशनी नहीं होती वहां अंधेरा होता है।

प्रोफेसर ने कहा, "तुम अपनी बात आगे बढ़ाओ।"

विद्यार्थी ने फिर कहा, "सर आप हमें सिर्फ लाइट एंड हीट (प्रकाश और ताप) ही पढ़ाते हैं। आप हमें कभी डार्क एंड कोल्ड (अंधेरा और ठंड) नहीं पढ़ाते। फिजिक्स में ऐसा कोई विषय ही नहीं। सर, ठीक इसी तरह ईश्वर ने सिर्फ अच्छा-अच्छा बनाया है। अब जहां अच्छा नहीं होता, वहां हमें बुराई नज़र आती है। पर बुराई को ईश्वर ने नहीं बनाया। ये सिर्फ अच्छाई की अनुपस्थिति भर है।"

दरअसल दुनिया में कहीं बुराई है ही नहीं। ये सिर्फ प्यार, विश्वास और ईश्वर में हमारी आस्था की कमी का नाम है।

ज़िंदगी में जब और जहां मौका मिले अच्छाई बांटिए। अच्छाई बढ़ेगी तो बुराई होगी ही नहीं।

Saturday, December 23, 2017

General knowledge


1. भारत में सबसे पहले सूर्य किस राज्य में निकलता है ?
Ans- अरुणाचल प्रदेश
2.भारत का सर्वोच सम्मान कौन सा है ?
Ans- भारत रत्न
3. भारत रत्न से सम्मानित प्रथम भारतीय महिला कौन थी ?
Ans- इंदिरा गाँधी (1971 में)
4. भारत में मानसून सबसे पहले कहा आता है ?
Ans- केरल राज्य में (जून के प्रथम सप्ताह में)
5. भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति किस स्थान पर हुआ था ?
Ans- बोधगया
6. भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था ?
Ans- लार्ड विलियम बैंटिक
7. चन्द्रमा पर मानव भेजने वाला प्रथम देश कौन है ?
Ans- संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S.A)
8. रतौंधी किस विटामिन की कमी के कारण होता है ?
Ans- विटामिन A के कारण
9. कागज का अविष्कार किस देश ने किया ?
Ans- चीन (China) ने
10. सौर प्रणाली के खोजकर्ता कौन है ?
Ans- कॉपरनिक्स
11. हिंदी भाषा की लिपि कौन सी है ?
Ans- देवनागरी लिपि
12. इंसुलिन का प्रयोग किस बीमारी के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है ?
Ans- मधुमेह के इलाज में
13. भारत में सर्वाधिक वर्षा कहा होती है ?
Ans- मासिनराम (मेघालय) में
14. भारत की पहली महिला शाशिका कौन थी ?
Ans- रजिया सुल्तान बेगम
15. टेलीविजन का आविष्कार किसने किया था ?
Ans- जॉन लोगी बेयर्ड ने
16. जलियावाला बाग हत्याकांड कहा और कब हुआ था ?
Ans- अमृतसर (1919 ई०) में
17. सर्वाधिक चमकीला एवं गर्म ग्रह कौन सा है ?
Ans- शुक्र ग्रह
18. भारत-पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा कौन सी है ?
Ans- रेडक्लिफ रेखा
19. मछलिया अपना साँस किसकी सहायता से लेती है ?
Ans- गलफड़ो की सहायता से
20. भारत की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थी ?
Ans- सरोजनी नायडु
21. 'ब्रह्म समाज' के संस्थापक कौन थे ?
Ans- राजाराम मोहन राय
22. भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक कौन है ?
Ans- डॉ. विक्रम साराभाई
23. 'तुम मुझे खून दो, मै तुम्हे आज़ादी दूंगा' का नारा किसने दिया ?
Ans- सुभाष चन्द्र बोस ने
24. बक्सर का युद्ध कब हुआ था ?
Ans- 1764 ई० में
25. माउंट एवेरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली प्रथम महिला कौन थी ?
Ans- संतोष यादव
26. वास्कोडिगामा का भारत आगमन कब हुआ था ?
Ans- 1498 ई० में
27. सिख धर्म के संस्थापक कौन माने जाते है ?
Ans- गुरु नानक
28. भारत का स्विट्ज़रलैंड किस राज्य को कहा जाता है ?
Ans-कश्मीर
29. स्वर्ण मंदिर कहा स्थित है ?
Ans- अमृतसर
30. वास्कोडिगामा कहा का रहने वाला था ?
Ans- पुर्तगाल
31. 'लौह पुरुष' किस महापुरुष को कहा जाता है ?
Ans- सरदार बल्लभ भाई पटेल को
32. सर्वाधिक सीमाओं वाला देश कौन सा है ?
Ans- चीन (China)
33. 'महाभारत' के रचियता कौन है ?
Ans- महर्षि वेदव्यास जी
34. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है ?
Ans- राजस्थान
35. भारत में सैनिको को दिया जाने वाला सबसे बड़ा सैनिक सम्मान कौन सा है ?
Ans- परमवीर चक्र
36. ओणम भारत के किस राज्य का प्रसिद्ध त्यौहार है ?
Ans- केरल का
37. जनसंख्या एवं क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे छोटा देश कौन सा है ?
Ans- वेटिकन सिटी
38. पंजाबी भाषा किस लिपि में लिखी जाती है ?
Ans- गुरुमुखी लिपि में
39. 'कलाम का सिपाही' किसे कहा जाता है ?
Ans- मुंशी प्रेमचंद को
40. भारत का सबसे प्रथम विश्वविद्यालय कौन सा है और उसकी स्थापना कब हुई ?
Ans- नालंदा विश्वविद्यालय (450 ई० पू.)
41. भारत का राष्ट्रीय पशु कौन सा है ?
Ans- बाघ
42. भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है ?
Ans- हॉकी
43. राष्ट्रगान के लेख़क कौन है ?
Ans.- रविन्द्रनाथ टैगोर
44. राष्ट्रगीत को सर्व प्रथम कहा और कब गाया गया था ?
Ans- कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन (1896 ई०) में
45. राष्ट्रीय ध्वज के निर्माता कौन थे ?
Ans- पिंगली वैंकैया
46. भारत के झंडा गीत 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा' की रचना किसने की थी ?
Ans- श्री श्यामलाल गुप्त पार्षद ने
47. मानव द्वारा प्रयोग किये जाने वाला प्रथम धातु कौन सा था ?
Ans- तांबा
48. कार्बन का सबसे शुद्ध रूप कौन है ?
Ans- हीरा
49. एक्स-रे के आविष्कारक कौन थे ?
Ans-रांटजन
50. संसार का सबसे बड़ा महाकाव्य कौन सा है ?
Ans- महाभारत

*❒ pH मान [ pH value ]*
━━━━━━━━━━━━━━━━━━
1.जल का pH मान कितना होता है = *7*
2 . दूध का PH मान कितना होता है = *6.4*
3.सिरके का PH कितना होता है = *3*
4.मानव रक्त का pH मान = *7.4*
5. नीबू के रस का pH मान = *2.4*
6 . NaCl का pH मान = *7*
7. pH पैमाने का पता किसने लगाया = *सारेन्सन ने*
8. pH मूल्यांक क्या दर्शाता = *किसी घोल का अम्लीय या क्षारीय होना*
9. अम्लीय घोल का pH मान कितना होता है = *7 से कम*
10. उदासिन घोल का pH मान = *7*
11. शराब का pH मान = *2.8*
12. किसी व्यक्ति के रक्त के pH मान में कितना परिवर्तन होने पर मत्यु हो जाती है = *0.2*
13. मानव मूत्र का pH मान = *4.8 - 8.4*
14. समुद्री जल का pH मान = *8.5*
15.आँसू का pH मान = *7.4*
16. मानव लार का pH मान = *6.5 - 7.5*

सबसे लम्बी नदी -- गंगा
सबसे चौड़ी नदी -- ब्रह्मपुत्र
सबसे ऊँचा जलप्रपात -- गरसोप्पा या जोग
सबसे ऊँचा दरवाजा -- बुलन्द दरवाजा
सबसे ऊँचा पत्तन -- लेह (लद्दाख)
सबसे ऊँचा पशु -- जिर्राफ
सबसे ऊँचा बाँध -- भाखड़ा नांगल बाँध(सतलज नदी)
सबसे ऊँची चोटी -- गॉडविन ऑस्टिन (K-2)
सबसे ऊँची झील -- देवताल झील
सबसे ऊँची मार्ग -- लेह-मनाली मार्ग
सबसे ऊँची मीनार -- कुतुब मीनार
सबसे ऊँची मूर्ति -- गोमतेश्वर
सबसे बड़ा चिड़ियाघर -- कोलकाता का चिड़ियाघर
सबसे बड़ा गुफा मन्दिर -- कैलाश मन्दिर (एलोरा)
सबसे बड़ा गुरुद्वारा -- स्वर्ण मन्दिर (अमृतसर)
सबसे बड़ा चिड़ियाघर -- जूलॉजिकल गॉर्डन्स (कोलकाता)
सबसे बड़ा डेल्टा -- सुन्दरवन
सबसे बड़ा तारामण्डल (प्लेनेटोरियम) -- बिड़ला तारामण्डल (प्लेनेटोरियम)
सबसे बड़ा पशुओं का मेला -- सोनपुर (बिहार)
सबसे बड़ा प्राकृतिक बन्दरगाह -- मुम्बई
सबसे बड़ा रेगिस्तान -- थार (राजस्थान)
सबसे बड़ा लीवर पुल -- हावड़ा सेतु (कोलकाता)
सबसे बड़ी झील (खारे पानी की) -- चिल्का झील (उड़ीसा)
सबसे बड़ी झील (मीठे पानी की) -- वूलर झील (काश्मीर)
सबसे बड़ी मस्जिद -- जामा मस्जिद (दिल्ली)
सबसे लम्बा प्लेटफॉर्म -- गोरखपुर उत्तर प्रदेश
सबसे लम्बा बाँध -- हीराकुण्ड बाँध (उड़ीसा)
सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग -- राजमार्ग नं. 7 (वाराणसी से कन्याकुमारी)
सबसे लम्बा रेलमार्ग -- जम्मू से कन्याकुमारी
सबसे लम्बा सड़क का पुल -- महात्मा गांधी सेतु (पटना,बिहार)
सबसे लम्बी तटरेखा वाला राज्य -- गुजरात(1600 किलोमीटर)
सबसे लम्बी सड़क -- ग्रांड ट्रंक रोड
सबसे लम्बी सुरंग -- जवाहर सुरंग (जम्मू कश्मीर)

1. ‘भूगोल का जनक’ किसे कहा जाता है? – हिकैटियस
2. ‘ज्योग्राफिका’ (Geographica) के लेखक कौन हैं? – इरैटॉस्थनीज
3. सौरमंडल में ग्रहों की संख्या कितनी है? – 8
4. सबसे बड़ा ग्रह कौन-सा है? – वृहस्पति
5. वे दो ग्रह जिनके उपग्रह नहीं हैं, कौन-कौन हैं? – बुध और शुक्र
6. सूर्य के गिर्द एक परिक्रमा में कौन-सा ग्रह अधिकतम समय लेता है? – नेप्च्यून
7. सौरमंडल में क्षुद्र ग्रह छोटे खगोलीय पिंड हैं, वे किन दो ग्रहों के मध्य पाए जाते हैं? – मंगल और वृहस्पति के मध्य
8. ‘पृथ्वी की जुड़वां बहन’ कहे जाने वाले ग्रह का नाम क्या है? – शुक्र
9. तारों के मध्य दूरी ज्ञात करने की इकाई कौन-सी है? – प्रकाश वर्ष
10. सबसे भारी ग्रह कौन-सा है? – वृहस्पति
11. पृथ्वी अपने अक्ष पर कितने वंश (डिग्री) झुकी है? – 23 1/2°
12. कौन-सा ग्रह सूर्य से सर्वाधिक दूर है? – नेप्च्यून
13. सूर्य अपने अक्ष पर किस दिशा में घूमता है? – पूरब से पश्चिम
14. ‘सी ऑफ ट्रांक्विलिटी’ कहाँ पर है? – चन्द्रमा पर
15. सबसे छोटा ग्रह कौन-सा है? – बुध
16. किसे ‘सौरमंडल का जन्मदाता’ कहा जाता है? – सूर्य को
17. सौरमंडल का सर्वाधिक गर्म ग्रह कौन-सा है? – शुक्र
18. किस तारामंडल के तारे ध्रुवतारे को ओर संकेत करते हैं? – सप्तर्षि
19. शनि को सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में कितना समय लगते हैं? – 29.5 वर्ष
20. यूरेनस सूर्य के चारों ओर एक परिक्रमा में कितना समय लेता है? – 84 वर्ष
21. पृथ्वी परिभ्रमण करती हुई प्रति मिनट करीब कितनी दूरी तय कर लेती है? – 49 किलोमीटर
22. तारे का रंग किसका सूचक है? – उसके ताप के
23. कौन-सा ग्रह हरे प्रकाश को उत्सर्जित करता है? – नेप्च्यून
24. हमारी आकाशगंगा के केन्द्र की परिक्रमा करने में सूर्य को कितना समय लगता है? – 25 करोड़ वर्ष
25. ब्रह्मांड की उत्पत्ति का सर्वाधिक मान्य सिद्धांत कौन-सा है? – बिग बैंग सिद्धांत
26. पृथ्वी की आकाशगंगा (गैलेक्सी) को क्या कहा जाता है? – मंदाकिनी
27. पृथ्वी के आकाशगंगा के सबसे शीतल और चमकीले तारों के समूह को क्या कहते हैं? – ऑरियन नेबुला (Orian Nebula)
28. किस ग्रह के दिन के मान और उसके अक्ष का झुकाव लगभग पृथ्वी के दिनमान और झुकाव के समतुल्य है? – नेप्च्यून के
29. वह सीमा, जिसके बाहर तारे आन्तरिक मृत्यु से ग्रसित होते हैं, क्या कहलाती है? – चंद्रशेखर सीमा
30. सर्वप्रथम खोजा गया क्षुद्रग्रह कौन-सा है? – सिरस
31. ‘ब्लैक हॉल सिद्धांत’ किसके द्वारा दिया गया? – एस. चन्द्रशेखर द्वारा
32. ब्रह्माण्ड का सबसे बड़ा तारा कौन-सा है? – स्पाइनल ओरेगी
33. पृथ्वी और चन्द्रमा के कक्ष तलों में कितने डिग्री का झुकाव है? – 5° का
34. आकाश में सबसे चमकीला तारा कौन-सा है? – साइरस (Dog Star)
35. किस आकाशीय पिंड को ‘पृथ्वी पुत्र’ कहा जाता है? – चन्द्रमा
36. तारे के टिमटिमाने का क्या कारण है? – प्रकाश का अपवर्तन
37. किस घटना के कारण आकाश का रंग नीला प्रतीत होता है? – प्रकीर्णन के कारण
38. ‘एंड्रोमेडा’ हमारी आकाशगंगा से कितनी दूर है? – 2.2 मिलियन प्रकाश वर्ष
39. अंतरिक्ष यान मैगलेन किस ग्रह पर भेजा गया? – मंगल
40. सौरमंडल का कौन-सा ग्रह सूर्य से निकटतम है? – बुध
41. किस ग्रह का आकार पृथ्वी के आकार के लगभग बराबर है? – शुक्र का
42. सूर्य से पृथ्वी तक प्रकाश को आने में कितना समय लगता है? – 8 मिटन, 16.6 सेकंड
43. अंतरिक्ष यात्री को आकाश का रंग कैसा दिखाई देता है? – काला
44. कौन-सा तारा पृथ्वी के सर्वाधिक समीप है? – सूर्य
45. शीघ्रता से घूमने एवं उच्च रेडियों तरंग छोड़ने वाला पल्सर क्या है? – न्यूट्रॉन तारा
46. ब्रह्माण्ड में विस्फोटी तारा क्या कहलाता है? – अभिनव तारा
47. एक खगोलीय दूरी क्या होती है? – पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी
48. सौरमंडल की खोज किसने की? – कॉपरनिकस ने
49. सौरमंडल का सबसे ऊँचा पर्वत ‘निक्स ओलंपिया’ किस ग्रह पर स्थित है? – मंगल पर
50. एक प्रकाश वर्ष कितनी दूरी के बराबर होता है? – 9.46×1012 किमी।।।।

सामान्य ज्ञान 2017 के प्रश्न और उत्तर

1. भारत में हड़प्पा का वृहत स्थल कहाँ है? – ढोलवीरा
2. ऋग्वेदिक जन सभा, जो न्यायिक कार्यों से कौन सम्बन्धित थी? – समिति
3. सुत्त, विनय और अभिधम्म इनमें से 'यमक' बुद्ध 'पिटक' किससे सम्बन्धित है? – अभिधम्म
4. चीनी तीर्थयात्री, जिसने छठी शताब्दी में भारत दर्शन किसने किया? – सुंग युन
5. चालुक्य शासक पुलकेशिन की हर्ष पर विजय का वर्ष क्या था? – 612 ई.
6. भारतीय महासागरों में चुम्ब​कीय दिशासूचक के प्रयोग की प्रारम्भिक सूचना किसके द्वारा दी गई? – सदरुद्दीन मुहम्मद 'औफी'
7. प्रथम वास्तविक मेहराब किस सल्तनतकालीन स्मारक में दृशातीत है? – कुवतुल इस्लाम मस्जिद
8. अति कट्टरपन्थी सूफी सम्प्रदाय कौन था? – नक्शबन्दी
9. शुद्ध चाँदी के रुपया का आविष्कार किसने किया? – शेरशाह
10. बघात रियासत का ब्रिटिश में विलय कब हुआ? – 1850 ई.
11. सरोजिनी नायडू, राजकुमारी अमृत कौर और कमलादेवी चट्टोपाध्याय इनमें से किसने गाँधीजी के नमक आन्दोलन में भाग लिया? – सरोजिनी नायडू
12. 'पाकिस्तान प्रस्ताव' की रूपरेखा किसने तैयार की? – सिकन्दर हयात खाँ
13. भारतीय स्वतन्त्रता के समय ब्रिटिश सम्राट कौन था? – जॉर्ज षष्ठ्म
14. माउण्टबेटन योजना (जून, 1947) ने किस (किन) प्रान्तो (प्रान्तों) में लोक निर्णयार्थ संस्तुति की थी? – उत्तर-पश्चिम सीमान्त प्रान्त
15. भारत का वह कौन-सा स्थान है, जहाँ बंगाल की खाड़ी, अरब सागर तथा हिन्द महासागर मिलते हैं? – कन्याकुमारी
16. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व के देशों में कौन-सा स्थान है? – सातवाँ
17. झारखण्ड में वार्षिक वर्षा अन्तराल कितना है? – 100 से 200 सेमी के मध्य
18. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को संयुक्त राष्ट्रीय आयोग के किस संशोधन के अन्तर्गत दो अलग निकायों में बाँटा गया है? – 89वें संशोधन
19. मूल भारतीय संविधान में कितने भाग, अनुच्छेद और अनुसूची थे? – 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूची
20. भारत में राजनीतिक दलों से दल-बदल की बुराई को किस संशोधन के अन्तर्गत अधिनियमित किया गया है? – 52वें संशोधन
21. भारत के संविधान किस अनुच्छेद में करों को केन्द्र द्वारा लगाया तथा एकत्रित किया जाता है, लेकिन केन्द्र और राज्यों के बीच वितरित किया जाता है? – अनुच्छेद-270
22. ​जवाबदेही, पारदर्शिता, कानून का नियम और लाल फीताशाही इनमें से कौन सुशासन की विशेषता नहीं है? – लाल फीताशाही
23. मिथकों और कहावतों के रूप में प्रशासन के सिद्धान्तों को किसने अस्वीकार किया है? – हर्बर्ट साइमन
24. 'राज्य हर जगह है : यह अन्तराल शायद ही कोई छोड़ता है।'' यह वक्तव्य किस धारणा की व्याख्या करता है? – कल्याणकारी राज्य
25. दूसरे प्रशासनिक आयोग के कौन-से प्रतिवेदन ने भारत में सुशासन की बाधाओं की पहचान की है? – 'शासन में नैतिकता'
26. भारतीय संविधान के कौन-से अनुच्छेद में जिला योजना समिति का गठन होता है? – अनुच्छेद-243 ZD
27. चौदहवें वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर संघीय करों की कुल आय का हिस्सा, केन्द्र से राज्य के मध्य वृद्धि के लिए कितना प्रतिशत निश्चित किया गया है? – 42%
28. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) भारत सरकार द्वारा किस वर्ष स्थापित किया गया था? – वर्ष 2010
29. वर्ष 2004-05 के 61वें एनएसएसओ डाटा निर्धनता आकलन करने के लिए कौन-सी विधि अपनायी गई है? – यूनिफॉर्म रिकॉल मेथड (यूआरएम) और मिक्सड रिकॉल मेथड (एमआरएम)
30. राष्ट्रीय विनिर्माण नीति भारत सरकार द्वारा किस वर्ष आरम्भ की गई थी? – वर्ष 2011 में
31. स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एमईजेड) की नीति देश में पहली बार आरम्भ की गई थी? – वर्ष 2000 में
32. डीएनए, आरएनए और प्रोटीन्स इनमें से राइबोजाइम्स किसमें होते हैं? – आरएनए
33. मृत मछली से निकलने वाली दुर्गन्ध किन यौगिकों के कारण होती है? – अमीनो यौगिक
34. नान-स्टिक फ्राइंग कड़ाही में किसका लेप लगा होता है? – टेफ्लॉन
35. विषाक्त मस्टर्ड गैस किस प्रकार होती है? – द्रव
36. डायनामाइट के निर्माण में प्रयुक्त होने वाला रासायनिक प्रदार्थ कौन-सा है? – ग्लिसरॉल ट्राइ नाइट्रेट
37. मानव रक्त में अल्कोहॉल की कितनी प्रतिशत मात्रा मृत्यु का कारण होती है? – 5.0%
38. सूचना प्रौद्योगिकी को किस प्रकार परिभाषित कर सकते हैं? – हार्डवेयर + सॉफ्टवेयर द्वारा
39. एक किलोबाइट में कितने बिट्स होते हैं? – 1024
40. प्रच्छन्न बेरोजगारी का अर्थ क्या है? – श्रम की उत्पादकता का कम होना
41. वर्ष 2016 को संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा किस रूप में मनाया गया? – अन्तर्राष्ट्रीय दलहन वर्ष
42. सुनहरे चावल में बीटा-केरोटीन जीन कहाँ से आता है? – डैफोडिल
43. पंचधारा योजना किससे सम्बन्धित है? – एलपीजी वितरण से
44. पौधों में व्हाइट बड रोग किसकी कमी से होता है? – जिंक
45. दूध का सफेद रंग किसके कारण होता है? – कैसीन से
46. वेब पोर्ट

ल DACNET क्या सम्बन्धित है? – ई-एग्रीकल्चर से
47. यूनेस्को का 195वाँ सदस्य कौन है? – फिलिस्तीन
48. साफा-होर आन्दोलन किस आदिवासी समुदाय से सम्बन्धित है? – सन्थाल
49. कवर, कोरा, करमाली और कोरवा इनमें से कौन आदिम जनजाति है? – कवर
50. 'अण्डी' और 'ओपोरलीपि' नाम से प्रचलित विवाह किस आदिवासी समुदाय से सम्बन्धित है? – हो
51. शासक पूरणमल के द्वारा किस मन्दिर का निर्माण करवाया गया? – देवघर स्थित शिव मन्दिर
52. महुआडांर अभ्यारण्य झारखण्ड के किस जिले में है? – लातेहार
53. 'आंजन धाम' झारखण्ड के किस जिले में है? – गुमला
54. झारखण्ड निवासी दीपसेन गुप्ता का नाम किस खेल से जुड़ा हुआ है? – शतरंज
55. खोरठा संकलनों का प्रकाशन 'मेघदूत' नाम से किस रचनाकार ने किया? – श्रीनिवास पानुरी
56. मुण्डा परम्परा का 'रिजगढ़' किस स्थल से सम्बन्धित है? – रोहतासगढ़
57. फ्रेण्डशिप 2016 क्या है? – रूस और पाकिस्तान के सैनिकों द्वारा किया गया संयुक्त युद्धाभ्यास।
58. 14वें आसियान भारत शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया था? – वियतियेन
59. चन्द्रमा पर जाने के लिए दुनिया की पहली प्राइवेट फ्लाइट योजना का नाम क्या है? – मून एक्सप्रेस
60. अफगानिस्तान की पहली महिला गवर्नर कौन है? – मासूमा मुरादी
61. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन योजना' (एनडीएमपी) कब जारी की? – 1 जून
62. विश्व आर्थिक मंच सम्मेलन-2016 (डब्ल्यूईएफ) कहाँ पर आयोजित हुआ? – स्विट्जरलैण्ड
63. विश्व का प्रथम कैशलेस अर्थव्यवस्था वाला देश कौन-सा है? – स्वीडन
64. रियो ओलम्पिक्स की सबसे युवा एथलीट कौन थी? – गौरिका सिंह
65. ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण के अनुसार स्वच्छता के मामले में सबसे ऊपर कौन-सा राज्य है? – सिक्किम
66. भारत में सर्वाधिक गति से चले वाली ट्रेन 'गतिमान एक्सप्रेस', 4 अप्रैल, 2016 को कहाँ-से-कहाँ तक चली? – हजरत निजामुद्दीन से आगरा तक
67. रियो पैरालम्पिक में भारत कौन-से स्थान पर रहा? – 42वें
68. रणथम्भौर की प्रसिद्ध बाघिन, जिसकी हाल ही में मृत्यु हई है, उसका नाम क्या है? – मछली
69. भारत की पहली सशस्त्र परमाणु पनडुब्बी कौन-सी है? – आईएनएस अरिहन्त
70. प्रोजेक्ट लून किससे सम्बन्धित है? – बेतार संचार प्रौद्योगिकी से
71. स्टैण्ड-अप इण्डिया स्कीम का प्रयोजन क्या है? – अनुसूचित जाति/जनजाति एवं महिला उद्यमियों में उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है
72. चक्रीय निर्धन कौन कहलाते है? – जो अधिकांश समय धनी रहते हैं, पर यदा-कदा निर्धन रहते है
73. सभी प्रकार के सामाजिक विभेद का उन्मूलन मानवाधिकार की किस पीढ़ी के अन्तर्गत आता है? – दूसरी पीढ़ी
74. कार्टाजेना प्रोटोकॉल का सम्बन्ध किससे है? – जैव सुरक्षा समझौते से
75. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का मुख्यालय कहाँ है? – नैरोबी
76. दीपिका पल्लिकल किस खेल से सम्बन्धित है? – स्क्वैश
77. वेलोड्रोम किस खेल से सम्बन्धित है? – साइक्लिंग
78. 'संघमित्रा कलिता' को हाल ही में किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है? – पुलित्सर अवार्ड
79. 'नवनाथन पिल्लई' को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है? – द लीजन ऑफ ऑनर
80. नेशनल सेण्टर फॉर डिजास्टर मैनेजमेण्ट (एनसीडीएम) कहाँ​ स्थित है? – नई दिल्ली

मैन बुकर इंटरनेशनल प्राइज 2017 | Man Booker Prize 2017 |

■ मैन बुकर इंटरनेशनल प्राइज - 2017
--------------------------------------

1> 14 जून 2017 को मैन बुकर फाउंडेशन द्वारा लंदन (ब्रिटेन) में ‘मैन बुकर इंटरनेशनल प्राइज’ प्रदान किया गया।

2> इस वर्ष के लिए यह प्राइज ‘ए हॉर्स वॉक्स इनटू ए बार’ (A Horse Walks into a Bar) के लेखक डेविड ग्रासमैन (इस्राइल) को प्रदान किया गया।

3> इस उपन्यास की अनुवादक जेसिका कोहेन (अमेरिका) और प्रकाशक जोनाथन केप हैं।

4> लेखक और अनुवादक प्रत्येक को पुरस्कार राशि के रूप में 25000 पौंड और इस प्राइज हेतु अल्पसूचीबद्ध होने के लिए दोनों को अतिरिक्त 1000 पौंड की राशि प्रदान की गई।

● मैन बुकर इंटरनेशनल प्राइज 2017 के लिए चयनित अन्य उपन्यास-

1. ‘कम्पास’ (Compass) लेखक-मेथियॉस एनार्ड (फ्रांस)।
2. ‘द अनसीन’ (The Unseen), लेखक-रॉय जैकबसन (नॉर्वे)।
3. ‘मिरर, शोल्डर, सिग्नल’ (Mirror, Shoulder, Signal), लेखक-डॉर्थी नॉर्स (डेनमार्क)
4. ‘जुडॉस’ (Judas) लेखक-अमोस ओज (इस्राइल)
5. ‘फीवर ड्रीम’ (Fever Dream) लेखक-सामंता श्वेबलिन (अर्जेंटीना)

● मैन बुकर पुरस्कार संबंधी अन्य तथ्य -

1> इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2005 में की गई थी

2> वर्ष 2005-2015 तक यह पुरस्कार प्रत्येक दो वर्षों पर किसी जीवित उपन्यासकार को विश्व स्तर की उसकी समग्र उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता था

3> वर्ष 2016 से यह पुरस्कार प्रतिवर्ष किसी उपन्यासकार को उसके किसी उपन्यास के अंग्रेजी अनुवाद के लिए दिया जाने लगा जिसका प्रकाशन ब्रिटेन में हुआ है

4> वर्ष 2016 का मैन बुकर इंटरनेशनल प्राइज साउथ कोरिया की हॉन-कांग को ‘द वेजेटेरियन’ (The Vegetarian) के लिए प्रदान किया गया था।इसके अनुवादक डेबोराह स्मिथ थे

5> वर्ष 2002 में मैन बुकर फाउंडेशन की स्थापना की गई थी

SSC अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
*******IMPORTANT
* सबसे हल्की धातु है - लिथियम
* सबसे भारी धातु है - ओसमियम
* सबसे कठोर धातु है - प्लेटिनम
* सबसे कठोर पदार्थ है - हीरा
* सबसे उत्तम कोयला है - एन्थ्रासाइट
* जल का शुद्ध रूप है - वर्षा का जल
* मार्श गैस कहलाता है - मीथेन
* नोबेल गैस कहलाता है - हीलियम
* विधुत धारा मापी जाती है - आमीटर से
* पारा का प्रमुख अयस्क है - सिनेबार
1 टेलीविजन का अविष्कार किया-जे. एल. बेयर्ड (John Logie Baird)
2 रडार का अविष्कार किया-टेलर एवं यंग
3 गुरूत्वाकर्षण की खोज किसने किया-न्युटन ने
4 सिरका व अचार में कौन सा अम्ल होता है-एसिटिक अम्ल
5 निबू एवं नारंगी में कौन सा अम्ल होता है-साइट्रिक अम्ल
6 दूध खट्टा होता है-उसमें उपस्थित लैक्टिक अम्ल के कारण
7 मतदाताओं के हाथ में लगाये जाने वाली स्याही होती है-सिल्वर नाइट्रेट
8 पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती है-पश्चिम से पूर्व की ओर
9 प्याज व लहसुन में गंध होता है-उसमें उपस्थित पोटैशियम के कारण
10 x-किरणों की खोज की-रोन्ट्जन ने
11 स्कूटर के अविष्कारक-ब्राड शा
12 रिवाल्वर के अविष्कारक-कोल्ट
13 समुद्र की गहराई नापते हैं -फैदोमीटर से
14 डी.एन. ए. संरचना का माडल दिया-वाटशन व क्रिक ने
15 प्रयोगशाला में बनने वाला पहला तत्व-यूरिया
16 टेलिफोन के अविष्कारक-ग्राहम बेल
17 भारत द्वारा छोडा गया पहला उपग्रह-आर्य भट्ट
18 पेन्सिलीन की खोज की-एलेक्जेन्डर फ्लेमिंग ने
19 चेचक के टीके की खोज की-जेनर ने
20 जीव विज्ञान के जन्मदाता-अरस्तु
21 डाइनामाइट के अविष्कारक-अल्फ्रेड नोबल
22 चन्द्रमा पर उतरने वाला पहला आदमी-नील आर्म स्ट्रांग
23 अंतरिक्ष में जाने वाले पहले आदमी-यूरी गगारिन
24 सबसे बडी हड्डी-फीमर जांघ की
25 सबसे छोटी-स्टेपिज कान की
26 संसार का सबसे बडा पुष्प-रेफ्लेसीया
27 किस विटामिन में कोबाल्ट होता है-B12
28 एनिमिया किस विटामिन से ठीक हो जाता है- B12
29 रतौधी रोग किस विटामिन के कमी से होता है-विटामिनA
30 विटामिन B की कमी से कौन सा रोग होता है-बेरी बेरी
31 टायफायड से शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है-आंत
32 रेबिज के टीके की खोज किसने की-लुई पाश्चर ने
33 हैजा व टीबी के जीवाणुओं की खोज की-राबर्ट कोच(1982)
34 रक्त में पाया जाता है -लौह तत्व
35 एक्स किरणे हैं-विधुत चुम्बकीय किरणें
36 पानी में हवा का बुलबला होता है-अवतल लेंस
37 विषुवत रेखा पर किसी वस्तु का भार होगा-न्यूनतम
38 सूर्योदय से पहले सुर्य दिखने का कारण-प्रकाश का अपवर्तन
39 इन्द्रधनुष बनने का कारण-अपवर्तन
40 ताप बढने पर ध्वनि की चाल पर क्या प्रभाव पडता है-बढ़ जाती है
41 यदि हम चन्द्रमा पर से आकाश देखे तो कैसा दिखाई देगा-काला
42 यूरिया को शरीर से अलग करते हैं-गुर्दे
43 मानव त्वचा का रंग बनता है –मेनालिन के कारण 👍👍
44 कच्चे फलों को पकाने में काम आता है-इथिलीन
#शेयर_करे

भारतीय इतिहास एवं संस्कृति
**********
1. किस स्थान के उत्खनन में ताँबे की मुहरें प्राप्त हुई थीं? – हड़प्पा
2. कौनसी सभ्यता सिन्धु घाटी सभ्यता के समकालीन मानी जाती है? – मेसोपोटामिया
3. महात्मा बुद्ध का जन्म, निर्वाण और ज्ञान प्राप्ति किस तिथि को हुआ? – वैशाख पूर्णिमा
4. कौटिल्य ने किस भाषा में अर्थशास्त्र की रचना की थी? – संस्कृत
5. अशोक कालीन अभिलेखों को पढ़ने में सर्वप्रथम सफलता किसे मिली? – जेम्स प्रिंसेप को
6. मंगोलों ने सबसे पहले किसके शासन में भारत में आक्रमण किया था? – इल्तुतमिश
7. दिल्ली सल्तनत के किस शासक ने सर्वप्रथम एक वस्त्र निर्माणशाला स्थापित की थी? – मोहम्मद बिन तुगलक
8. तैमूर का आक्रमण किसके शासनकाल में हुआ था? – महमूद शाह
9. अंग्रेजों ने हुगली में 1651 में अपनी प्रथम कोठी किसकी अनुमति से बनाई थी? – शाहशुजा
10. किसके विरुद्ध अंग्रेजों ने अवध को मध्यस्थ राज्य (Buffer State) के रूप में रखा था? – मराठों
11. किस बौद्ध संगीति में बौद्ध धर्म की हीनयान और महायान शाखाओं का उदय हुआ? – चौथी बौद्ध संगीति में
12. किस मुख्य उद्देश्य से अशोक ने अपनी प्रजा में 'धम्म' का प्रचार किया था? – बौद्ध धर्म के प्रचार हेतु
13. शेरशाह सूरी अपने किस कार्य के लिए सर्वाधिक प्रसिद्ध है? – प्रशासनिक सुधार
14. 'मुत्तखब–उत–तवारीख' नामक पुस्तक किसने लिखी है? – अब्दुल कादिर बदायूँनी
15. अकबर के दरबार में एक विख्यात हिन्दी कवि कौन थे? – अब्दुर्रहीम
16. विजय नगर के राज दरबार में आने वाला विख्यात मुस्लिम यात्री कौन था? – अब्दुर रज्जाक
17. मुगल सम्राटों में चित्रकला का पारखी कौन था? – जहाँगीर
18. मौर्य साम्राज्य के अन्त के बाद किस वंश का उद्भव हुआ? – शुंग वंश
19. भारत में यूरोपीय व्यापारियों के आगमन की सही क्रम है– पुर्तगाली, डच, अंग्रेज और फ्रांसीसी
20. 1833 के चार्टर एक्ट के अनुसार बंगाल का गवर्नर जनरल अब भारत का गवर्नर जनरल हो गया। इस प्रकार भारत का प्रथम गवर्नर जनरल बना – लॉर्ड विलियम बैंटिंक
21. शुंग राजवंश का संस्थापक कौन था? – पुष्यमित्र शुंग
22. अनेकतावाद (Anekatavad) किस धर्म के सिद्धान्त तथा मनोविज्ञा​न (Theory and Philosophy) का मुख्य केन्द्र है? – जैनधर्म
23. दिल्ली के किस सुल्तान ने स्वंय को दूसरा सिकन्दर (सिकन्दर–इ–सानी) कहा? – अलाउद्दीन खिलजी
24. 'शेख–उल–हिन्द' (Shaikh-ul-Hind) की पदवी किसको दी गई थी? – ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती
25. किसके शासनकाल में मुगलों तथा मेवाड़ के राजा के बीच 'चित्तौड़ की सन्धि' हस्ता​क्षरित हुई? – जहाँगीर के शासनकाल में
26. 'अकबर ऑफ कश्मीर' किसे कहा जाता है? – जैनुल आबेदीन (Zainual Abedin)
27. दिल्ली के किस सुल्तान के कृषि के लिए एक अलग विभाग बनाया तथा 'फसलों का चक्रण' (Rotation of Crops) करने की योजना बनाई? – मोहम्मद बिन तुगलक
28. कुत्ते तथा मनुष्ये के एक साथ कंकाल किस ऐतिहासिक स्थान से प्राप्त हुए हैं? – बुर्जहोम (Burzhom) से
29. दिल्ली के किस सुल्तान ने सर्वप्रथम सिंचाई पर कर लगाया? – फिरोज तुगलक
30. 'इस्तमरारी बन्दोवस्त' (Permanent Settlement) किसके शासनकाल में प्रारम्भ किया गया है? – लॉर्ड कार्नवालिस के शासनकाल में

20 November Current Affairs
•    पिछले 37 वर्ष से सत्ता पर काबिज जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति जो हाल ही में इस्तीफ़ा देने पर सहमत हो गये – रॉबर्ट मुगाबे

•    इन्हें हाल ही में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया – ए पी माहेश्वरी

•    जिस देश ने हाल ही में खेल गतिविधि के रूप में योग अभ्यास की मंजूरी दी है- सऊदी अरब

•    ए शरथ कमल और जी सथियान ने स्वीडन ओपन में जो पदक जीता- कांस्य पदक

•    अमित धनकर और मौसम खत्री ने राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में जो पदक जीता- स्वर्ण पदक

•    जिस शहर में वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन - 2017 आयोजित किया जाएगा- हैदाराबाद

•    जिस पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री को इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा- मनमोहन सिंह

•    जिस बीमारी के इलाज हेतु स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा की दैनिक खुराक व्यवस्था लागू की है- टीबी

•    पहलवान संदीप यादव पर डोप टेस्ट में विफल रहने के बाद जितने साल का प्रतिबंध लगाया गया है- चार साल

•    पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बाद 50 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर जो बनें- विराट कोहली

•    इन्हें हाल ही में टाटा लिटरेचर लिटरेचर लाइव! लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया – गिरीश कर्नाड

•    वर्ष 2017 की विश्व सुंदरी प्रतियोगिता जीतने वाले भारतीय सुंदरी का नाम – मानुषी छिल्लर

•    ताजा रैंकिंग के अनुसार भारत प्रति व्यक्ति जीडीपी की सूची में कौन सा स्थान है? – 126वां

•    नासा द्वारा हाल ही में प्रक्षेपित किया गया अगली पीढ़ी का मौसम पूर्वानुमान उपग्रह - जेपीएसएस-1

•    रायगंज सीट से लोकसभा सांसद रहे वरिष्ठ कांग्रेसी  जिनका हाल ही में निधन हो गया – प्रियरंजन दासमुंशी


By Ganesh giri